फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accusation of land occupation, villagers demanded action

Ambala News: जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accusation of land occupation, villagers demanded action
बराडा। गांव सालेहपुर के ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण के लिए आरक्षित जगह पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। सालेहपुर निवासी सुरेश कुमार ने सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि गांव में रकबा 1 कनाल 2 मरले पर अनुसूचित जाति के लोगों के लिए शौचालय बनाने के लिए जमीन आरक्षित है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने मार्च 2025 में भी इस संबंध में सीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ितों का कहना है कि शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित होने के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कुंता देवी, कमल, पिंकी देवी, नरेश कुमार, राहुल, दीपक, राजबाला, रोहित कुमार, ज्योति व रितु रानी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कब्जा तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। सालेहपुर के सरपंच प्रतिनिधि रोशन लाल ने बताया कि इस जगह पर कोई कब्जा नहीं है। इस जगह पर कई वर्षों से गोगामेड़ी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed