{"_id":"6105a79b8ebc3eb9e81d84e4","slug":"accidents-were-happening-due-to-practicing-on-the-road-villagers-demanded-to-build-400-meter-track-ambala-news-knl784275112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अभ्यास करने के कारण हो रहे थे हादसे, ग्रामीणों ने की 400 मीटर ट्रेक बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अभ्यास करने के कारण हो रहे थे हादसे, ग्रामीणों ने की 400 मीटर ट्रेक बनाने की मांग
विज्ञापन
गांव धनौरा में एकत्रित हुए ग्रामीण।
- फोटो : Ambala
ट्रैक न होने के कारण युवाओं को मजबूरन गांव से कई-कई किलोमीटर दूर स्टेडियम में जाना पड़ता है या फिर सड़कों पर दौड़ लगानी पड़ती है। युवाओं के अनुसार अभ्यास के लिए सड़क पर दौड़ लगाना खतरे से कम नहीं होता। क्योंकि पहले भी युवाओं के साथ दौड़ लगाते हुए सड़क हादसे घटित हो चुके हैं। जिसके बाद धनोरा गांव में 400 मीटर के ट्रैक की मांग को लेकर ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ एकजुट हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सहयोग न करने व उन की बात को अनसुना करने के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने कहा उन्होंने धनोरा गांव की पंचायती भूमि पर 400 मीटर के ट्रैक बनाए जाने की मांग को लेकर एक पत्र डीसी को लिखा था। उन्होंने ट्रैक बनाने के लिए खंड प्रशासन को आदेश जारी किए थे। वहीं, इस मामले में सूबे के गृह मंत्री अनिल विज ने भी युवाओं की मांग को देखते हुए मांग पत्र को प्रशासन के नाम चिह्नित कर दिया था। जिसके बाद ग्रामीण युवाओं ने खाली पड़ी पंचायती भूमि पर 400 मीटर का ट्रैक बनाना शुरू कर दिया। लेकिन प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से ट्रैक खराब कर दिया।
उन्होंने बीडीपीओ बराड़ा से मुलाकात की। बीडीपीओ ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो ग्रामीणों ने ग्रामसभा आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसे बीडीपीओ ने रद्द करा दिया। जिससे गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस मौके पर गौरव कुमार, सुनील कुमार, बिंदर, अनिल कुमार, रामेश्वर, सतपाल, मुकेश, राजिंदर, गुरदेव, जसविंद्र, जसवंत, भीम सैनी, लज्जा राम, सतीश रीटा रानी, प्रवीण कौर, तारो देवी व कांता देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
बोले युवा
गांव में ट्रैक न होने के कारण गांव के युवाओं को अपना खेल व आर्मी की तैैयारी करने के लिए परेशानी होती है। इसीलिए 400 मीटर का ट्रैक तैयार करने की मांग की थी। अभी तक हमारी मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
- अनिल।
ट्रैक न होने के कारण युवाओं को मुख्य सड़क पर जाकर अभ्यास करना पड़ता है। जिसमें कई बार युवा हादसे का शिकार भी हो चुके हैं। इसीलिए ट्रैक की मांग की थी, ताकि हम युवा अच्छे से तैयारी कर सकें।
- गौरव।
गांव धनौरा में होने वाली ग्रामसभा को धनौरी गांव से अवैध कब्जे हटाने के कार्य के चलते स्थगित किया गया है। धनौरी गांव में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक अवैध कब्जे हटाने का कार्य किया गया है। आगामी ग्रामसभा के लिए गांव में मुनादी करवा दी जाएगी।
- राजन सिंगला, बीडीपीओ, बराड़ा।