{"_id":"6618ef06c873473a9b0eb959","slug":"accident-on-ambala-delhi-national-highway-fire-broke-out-in-moving-car-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा: चलती कार में लगी आग, गाड़ी सवार युवक की 18 अप्रैल को थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हादसा: चलती कार में लगी आग, गाड़ी सवार युवक की 18 अप्रैल को थी शादी
Fri, 12 Apr 2024 01:51 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:51 PM IST
सार
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अचानक कार से धुंआ निकलना शुरू हुआ तो चालक को हादसे का एहसास हुआ।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कार का रेडिएटर फटने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार सवार जीजा- साला समय रहते उतर गए। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा निवासी आशीष ने बताया कि अंबाला के सुंदर नगर निवासी साले नीरज कि 18 अप्रैल को शादी है। वह अपनी पत्नी को लेकर 11 अप्रैल को अंबाला आ गया था। वह शुक्रवार को सुबह साले के साथ बाजार में जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे कि लिंक रोड पर पहुंचा तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। वो तुरंत अपने साले के साथ कार से नीचे उतरा और कार से दूर चला गया। जिसके कारण हादसे में वह दोनों बच गए।