फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident on Ambala-Delhi highway, driver's body stuck in canter for half an hour

Ambala News: अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हादसा, आधा घंटा कैंटर में फंसा रहा चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accident on Ambala-Delhi highway, driver's body stuck in canter for half an hour
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट सोमवार भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दिल्ली की तरफ जा रही तेजरफ्तार अनियंत्रित कार ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद कैंटर हाईवे की दूसरे लेन में जाकर सामने से आ रही एक निजी बस में टकरा गया।
इस हादसे में कैंटर चालक की केबिन में ही फंसने के कारण मौत हो गई। फंसे हुए शव को क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे के बाद बाहर निकाला गया। दूसरी तरफ, निजी बस चालक मलेरकोटला निवासी हरफूल सिंह की बाजू में फ्रेक्चर व कार चालक फिरोजपुर निवासी गुरबीर को चोट आई।
विज्ञापन

मोहड़ा पुलिस चौकी प्रभारी शीशपाल ने बताया कि हादसे के समय दो कैंटर साथ चल रहे थे। दूसरे कैंटर के चालक एटा निवासी सुखबीर की शिकायत पर कार चालक फिरोजपुर निवासी गुरबीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed