फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident due to speeding tractor, two died

Ambala News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से हादसा, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Accident due to speeding tractor, two died
सुनील का फाइल फोटो
मुलाना। दोसड़का में सर्विस लेन पर चाय की दुकान पर काम कर रहे युवक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने चपेट में लिया। ट्रैक्टर पर बैठा युवक भी नीचे गिर गया। दोनों युवकों को गंभीर अवस्था में एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। यहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर गांव जिला यमुनानगर निवासी कस्तुरी लाल ने बताया कि उसके छोटे बेटे 27 वर्षीय सुनील कुमार ने दोसड़का में सर्विस लेन किनारे चाय पानी की दुकान की हुई है। इसमें वह उसका सहयोग करता है।
विज्ञापन

वीरवार शाम छह बजे दोसड़का सर्विस लेन पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया जोकि स्पीड ब्रेेकर पर उछल गया। ट्रैक्टर उछलते ही चालक के पास बैठा युवक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने चाय की दुकान पर काम कर रहे सुनील कुमार को सीधी टक्कर मार दी । इससे सुनील भी नीचे और कस्तूरी लाल दुकान में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर से नीचे गिरे युवक ने अपना नाम धीन गांव निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार बताया। राहगीरों ने डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर कुछ ही समय में एंबुलेंस और डायल 112 पहुंच गई। इनकी मदद से दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान जितेंद्र और सुनील की मौत हो गई।
अकेला सहारा था सुनील
सुनील के पिता कस्तूरी लाल ने बताया कि उसके पास दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनका बड़ा लड़का दिव्यांग है जोकि काम नहीं कर सकता। छोटे बेटे सुनील का एक तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। परिवार के गुजर बसर करने की सारी जिम्मेदारी सुनील पर ही थी। अब सुनील की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। अब परिवार पर लालन-पालन के लिए कोई सहारा नहीं है।


मेहनत मजदूरी करता था जितेंद्र
धीन का रहने वाला जितेंद्र मजदूरी करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जितेंद्र के पास करीब तीन साल की एक बेटी है। छोटा भाई फिलहाल कुंवारा है। माता-पिता बेटे की मौत की खबर सुनकर बेहाल हैं। पूरा परिवार मेहनत मजदूरी से ही घर का गुजारा कर रहा था।

सुनील का फाइल फोटो

सुनील का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed