{"_id":"5fc2a95b8ebc3e1a242d3949","slug":"accident-ambala-news-knl52425825","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से कंप्यूटर सेंटर में कार्यरत कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलते जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। मृतक को ढूंढते हुए जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मृतक की शनाख्त मॉडल टाउन निवासी 45 वर्षीय ललित मोहन के तौर पर की जो एक कंप्यूटर सेंटर में नौकरी करता था।
जीआरपी जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 12 बजे सूचना मिली थी कि सेंट्रल जेल पुल के नजदीक एक व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंच जब शव की पहचान की गई तो हालात काफी खराब थी।
मौके पर मौजूद परिजनों ने बताया कि ललित की शादी लगभग 10 साल पहले फतेहगढ़ निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद उनके पास एक लड़का भी है। मनमुटाव के कारण ललित की पत्नी पिछले कुछ समय से ही अपने मायके में रह रही है। हादसे के लिए ललित एक्टिवा पर किसी दोस्त से मिलने गया था और रेलवे ट्रैक किनारे एक्टिवा खड़ी कर जब वह दूसरी तरफ जाने लगा तो अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजनों के बयान के आधार पर जीआरपी ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके हवाले कर दिया।