फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   accident

चालक को आई झपकी: बेरीगेट्स पर कट मारने से अनियंत्रित होकर पलटी बस, महिला की मौत, 36 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
accident
कुरुक्षेत्र के अरुणाय संगमेश्वर महादेव मंदिर से लौटते समय एक टूरिस्ट बस मटहेड़ी चौक के पास पलट गई। जैसे ही बस मटहेड़ी चौक के पास पहुंची चालक को झपकी आ गई और ड्रम रखकर बनाए गए बेरीगेट्स से बचने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 36 लोग घायल हो गए। अंबाला शहर की रहने वाली कंचन शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें दो बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे के बाद चौक पर अफरातफरी और बस में चीख पुकार सुनकर गांव मटेहड़ी के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ही 108 नंबर पर फोन कर सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी मौके पर बुलाया। लोगों ने ही सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए शहर के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

दुर्गानगर से निकले थे अरुणाय के लिए
दुर्गानगर के सनातन धर्म मंदिर से जुड़े करीब 35 श्रद्धालु सुबह ही अरुणाय मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकले थे। इसके लिए टूरिस्ट बस को किराए पर लिया गया था। दर्शन करने के बाद शाम को सभी श्रद्धालु वापिस लौट रहे थे। तभी मटहेड़ी चौक के पास बस चालक को अचानक झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में ये लोग घायल
घायल होने वाले सभी लोग दुर्गा नगर के हैं। इनमें चार साल का माधव, 36 साल की निशु, 62 वर्षीय शकुंतला, कुसुमलता, अश्वनी, हरीश कुमार, कृष्णा, संतोष, वंशिका, कुसुमलता, मोनिका, हिमांशी, सृष्टि, हर्षित, सुरेंद्र कुमार, नीरज, शारदा, नीलम, नव्या, योगिता, रोशन बाली, रेशमा देवी, शांति देवी, सरोज शुक्ला, अनुष्का, हर्ष, वीरांवाली, सुरेंद्र, रंजना, अनिता, पिंकी, शशिबाला, सुदेश, संतोष व जीआर गौड़ भी घायल हुए। वहीं हादसे में घायल हुए चार साल के माधव, सिमरन, शंकुतला, कुसुमलता व निशु को उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। सभी घायलों के सिर और छाती और कंधों में फ्रेक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायद नींद के कारण हुआ हादसा : सुल्तान
डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि अभी तक हादसे की ठोस वजह का पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि चालक को झपकी के कारण यह घटना हुई। झपकी की वजह से बस सामने बने ड्रम से भी टकराई। इस कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ही नग्गल एसएचओ धर्मवीर खुद दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। तब लोगों की मदद से पलटी बस से लोगों को बाहर निकाला गया।
विधायक ने बेहतर ट्रीटमेंट के दिए आदेश
हादसे की खबर मिलते ही विधायक असीम गोयल भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा। साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को भी सभी घायलों बेहतर उपचार करने के आदेश दिए हैं। विधायक के आने के कुछ देर बाद ही एसडीएम गौरी मिड्डा भी मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने भी अस्पताल में मरीजों को दिए जा रहे ट्रीटमेंट का जायजा लिया।
तुरंत घोषित कर दी थी एमरजेंसी : गोयल
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने एमरजेंसी घोषित कर सभी चिकित्सकों को तुरंत अस्पताल पहुंचने के आदेश दिए थे। उन्होंने बताया कि आदेश के बाद सभी चिकित्सक मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद सभी घायलों का उपचार किया गया। जो ज्यादा घायल थे उन्हें ही पीजीआई रेफर किया गया। सभी घायलों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। सभी दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

चालक तेज चला रहा था बस : सचिन
पलटी बस में गोरक्षा दल के गुरदेव सिंह की पत्नी व बेटा भी सवार थे। गुरदेव ने बताया कि उसके बेटे सचिन ने उसे बताया कि चालक काफी तेज बस चला रहा था। उसने मटेहड़ी चौक पर दूर से बेरीगेट नहीं देखे थे। जब बस बेरीगेट्स से टकराने वाली थी तो उसने अचानक कट मार दिया। इस कारण बस पलट गई। हादसे में सचिन को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed