{"_id":"648e00163ece11afcf0b9284","slug":"ac-failure-of-chandigarh-lucknow-express-passengers-created-ruckus-when-they-left-sweating-ambala-news-c-36-1-amb1001-5400-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का एसी फेल, पसीने छूटे तो यात्रियों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का एसी फेल, पसीने छूटे तो यात्रियों ने काटा बवाल
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का एसी फेल हो गया। गर्मी से बेहाल यात्रियों ने ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पहुंचते ही बवाल कर दिया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक यह रोष प्रदर्शन चला। गर्मी से बेहाल यात्रियों पंकज, गौरव, मनोज, संदीप, कुलदीप, मुकेश आदि ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 15012 के एसी कोच में लखनऊ तक सफर कर रहे हैं।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन में लगे आठ कोच के एसी काम नहीं कर रहे थे। इसकी जानकारी स्टेशन पर अधिकारियों को दी गई। कर्मचारी आए भी, लेकिन वो भी एसी की खामी को दूर नहीं कर पाए। इस दौरान ट्रेन को अंबाला कैंट स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया गया। ट्रेन जब अंबाला पहुंची तो रेलवे की टीम भी एसी की खामी दूर करने के लिए पहुंच गई। ऐसे में ट्रेन में सवार यात्रियों को आश्वासन देकर गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया, लेकिन यात्रियों ने चैन खींच कर ट्रेन को अंबाला रेल यार्ड में रोक दिया।
आरपीएफ के समझाने-बुझाने पर ट्रेन को जब आगे रवाना किया गया तो दुखेड़ी स्टेशन के पास यात्रियों ने चैन खींच कर दोबारा ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद कैंट रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन में लगे जेनरेटर को उतारकर दुखेड़ी भेजा गया, ताकि चंडीगढ़-लखनऊ को आगे रवाना किया जा सके।
विज्ञापन
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में एसी काम नहीं कर रहे थे। चंडीगढ़ स्टेशन से ही यह दिक्क्त थी। कैंट स्टेशन पर खामी दूर करने की कोशिश की गई थी। इसके बाद स्टाफ को ट्रेन के साथ आगे भेजा गया, लेकिन यात्रियों ने दुखेड़ी स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। फिर कैंट स्टेशन से दूसरे जेनरेटर को भेजा गया, ताकि एसी कोच की सप्लाई चालू हो सके।
-राम, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला कैंट।