फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Aam Aadmi Party councilor Makkhan Labana detained by Ambala police

Ambala: आप नेता मक्खन लबाना हिरासत में, जिला परिषद के चेयरमैन चुनाव से एक दिन पहले हुई कार्रवाई

Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Dec 2022 11:43 AM IST
सार

मक्खन सिंह लबाना भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए थे और वार्ड नंबर 9 से 5 हजार 59 वोट लेकर जीत हासिल की थी। 23 अक्तूबर को भी लबाना को जान से मारने की धमकी मिली थी कि चुनाव से पीछे हट जाए नहीं तो जान से मार देंगे। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party councilor Makkhan Labana detained by Ambala police
आप नेता मक्खन सिंह लबाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अंबाला जिला परिषद के चेयरमैन व उपचेयरमैन पद के रविवार को होने वाले चुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद मक्खन सिंह लबाना को हिरासत में लिया है। लबाना आप की तरफ से चेयरमैन पद के भी दावेदार हैं। हालांकि अभी तक लबाना को हिरासत में लेने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले की जानकारी खुद लबाना ने शनिवार को हिरासत में जाने से पहले अपने कमरे से वीडियो बनाकर दी। 
विज्ञापन


लबाना ने कहा कि भाजपा की सरकार ने षडयंत्र रचकर अंबाला कैंट थाना प्रभारी व सीआईए टू के इंचार्ज को गिरफ्तार करने के लिए भेज दिया है। कहा कि आने वाले समय में इस पार्टी से बदला लेंगे। वे अपने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए दिखे और कहा कि हुलड़-हल्ला नहीं करना। अगर कोई पार्टी की तरफ से मीटिंग भी होती है तो शांति पूर्वक जाना है और कोई प्रदर्शन करना है तो शांतिपूर्ण तरीके से करना है। उधर, इस मामले के बाद आम आदमी पार्टी की नेता और उत्तरी हरियाणा की संयोजक चित्रा सरवारा ने भी वीडियो वायरल कर जिला परिषद के चुनाव में भाजपा की करारी हार होने पर षडयंत्र रचने की बात कहीं और सरकार के सवाल भी खड़े किए। अब आप पार्टी लबाना को हिरासत में लेने का विरोध करने की रूपरेखा तैयार कर रही है। 
विज्ञापन


लबाना भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हुए थे और वार्ड नंबर 9 से 5 हजार 59 वोट लेकर जीत हासिल की थी। 23 अक्तूबर को भी लबाना को जान से मारने की धमकी मिली थी कि चुनाव से पीछे हट जाए नहीं तो जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed