फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A youth arrived in the hospital ward with a cake and created a ruckus

Ambala News: अस्पताल के वार्ड में केक लेकर पहुंचे युवक, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
A youth arrived in the hospital ward with a cake and created a ruckus
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शनिवार देररात को नर्सिंग ऑफिसर व अन्य स्टाफ से करीब दर्जनभर युवकों द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दर्जनभर युवक हाथ में केक लेकर सीधा आईपीडी ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर बने प्राइवेट वार्ड में दाखिल हो गए।
विज्ञापन

स्टाफ ने जब रोकना चाह तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। जब स्टाफ ने आने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि उनके रिश्तेदार के पास बच्चा हुआ है और उसकी खुशी के लिए केक काटने पहुंचे हैं। जबकि युवकों का मरीज तीसरी मंजिल पर नहीं बल्कि पहली मंजिल पर था। ऐसे में स्टाफ के मना करने पर भी युवक नहीं माने। नर्सिंग ऑफिसर ने तुरंत मामले की सूचना डायल-112 की टीम को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवकों को समझाया। रेजिमेंट चौकी पुलिस भी रात करीब 1 बजे अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाकायदा नर्सिंग ऑफिसर की तरफ से पुलिस को युवकों की ओर से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत भी सौंपी गई है। इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस प्राइवेट अस्पताल के सीसीटीवी खंगालेगी, ताकि पूरे मामले का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नर्सिंग ऑफिसर की तरफ से शिकायत मिली है। सोमवार को अस्पताल के सीसीटीवी को खंगाल कर मामले की जांच की जाएगी।
नवतेज, चौकी प्रभारी रजिमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed