{"_id":"695d7f77d97c78761a049e0e","slug":"a-young-man-was-set-on-fire-to-rob-him-his-condition-is-critical-ambala-news-c-18-knl1018-818169-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लूटने के लिए युवक को लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लूटने के लिए युवक को लगाई आग, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंजपुरा। खराजपुर गांव में एक युवक को शराब पिलाकर जलाने और नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। कुंजपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में खराजपुर निवासी प्रेम ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनके चाचा के बेटे सुनील ने सूचना दी कि उसके भाई बिक्की उर्फ विकास को आग लगा दी गई है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और देखा कि भाई गंभीर रूप से झुलसा हुआ है।
पीड़ित बिक्की ने बताया कि गांव के रवि और सचिन उसके साथ घर आए थे। दोनों को पहले से जानकारी थी कि उसके पास पैसे हैं। आरोप है कि दोनों ने उसे शराब पिलाई और फिर जान से मारने की नीयत से आग लगा दी। दोनों उनके ट्रैक सूट से 18 हजार रुपये और मोबाइल फोन निकालकर ले गए। इसके बाद परिजन घायल विकास को इलाज के लिए पहले कुंजपुरा, फिर करनाल और बाद में रोहतक लेकर गए। जहां उसका उपचार जारी है। युवक करीब 80 फीसदी झुलसा हुआ है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।