{"_id":"69864bc64b6699c4f20208ae","slug":"a-young-man-was-found-dead-on-the-side-of-the-highway-bleeding-from-his-mouth-and-nose-ambala-news-c-36-1-sknl1017-157821-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाईवे किनारे युवक मृत मिला युवक, मुंह व नाक से निकल रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाईवे किनारे युवक मृत मिला युवक, मुंह व नाक से निकल रहा था खून
Sat, 07 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर थाने से 100 कदम की दूरी पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने के बाद महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक के मुंह व नाक से खून निकल रहा था व आंख पर नील पड़ा हुआ था। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त लखनऊ निवासी 25 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। महेश नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के आने के बाद शिनाख्त कर कैंट के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
एयरफोर्स में तैनात है पिता, प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी
महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि में गिरकर चोटें लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने मृतक के एयरफोर्स में कार्यरत पिता से संपर्क किया है लेकिन फोटो में उनके द्वारा शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। युवक महेश नगर में लक्की कॉम्पलेक्स में ही पीजी में रहता था व एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। युवक का शव उसके पीजी के नीचे ही मिला। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।