{"_id":"698cd6a891a249edb30d7e8a","slug":"a-young-man-was-caught-running-away-after-stealing-from-the-neighborhood-ambala-news-c-36-1-amb1001-158062-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पड़ोस में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पड़ोस में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अशोक नगर में एक जागरूक नागरिक की सतर्कता से चोरी की वारदात नाकाम हो गई। पड़ोस के घर से पानी की मोटर चोरी कर दीवार फांद रहे युवक को स्थानीय निवासी ने मौके पर दबोच लिया। आरोपी को चोरी के सामान सहित पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी सिद्धार्थ दत्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा आठ बजे जब वह अपने घर के पास मौजूद थे, तो उन्होंने देखा कि पड़ोस में स्थित स्नेह लता के मकान नंबर-36 की दीवार फांदकर एक युवक बाहर कूद रहा है।
युवक के हाथ में पानी की मोटर (पंप) थी। शक होने पर सिद्धार्थ ने तुरंत तत्परता दिखाई और युवक को मौके पर काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान शुभम निवासी महमूदपुर (साहा) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने उक्त मोटर स्नेह लता के घर से ही चोरी की है। घटना के समय मकान मालिक घर पर नहीं थे। सिद्धार्थ ने तुरंत इसकी सूचना स्नेह लता की बेटी रचना को दी और आरोपी को मोटर सहित थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।