फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A young man going home on a bike with his aunt's son was hit by a car, dies

बुआ के बेटे के साथ बाइक पर घर जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man going home on a bike with his aunt's son was hit by a car, dies
साहा। बुआ के बेटे के साथ बाइक पर घर जा रहे युवक की बाइक को कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। साहा पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रवि कुमार ने बताया कि वह गांव सुरगल का निवासी है और वह पेंटर का काम करता है। वह और उसकी बुआ का बेटा श्याम लाल निवासी गांव कालपी अपने निजी काम से कैंट आए हुए थे। वह दोनों काम समाप्त करके बाइक पर सवार होकर बुआ के घर के लिए गांव कालपी जा रहे थे। जैसे ही वह दोनों गांव तेपला के नजदीक रंग महल पैलेस के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेजरफ्तार कार आई और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया और उसे प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed