फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A worker working on a fishery farm died, police arrested his brother

Ambala News: फिसरी फार्म पर काम करने वाले श्रमिक की मौत, पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A worker working on a fishery farm died, police arrested his brother
नारायणगढ़। भूरेवाला गांव के फिसरी फार्म पर काम करने वाले दिनेश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फिसरी फार्म के मालिक मोहाली निवासी मानवेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मृतक के भाई मनोज पर मामला दर्ज किया है। मानवेंद्र सिंह ने बताया कि वो मोहाली कोर्ट में वकालत करता है। उसने भूरेवाला गांव में एक फार्म खोला हुआ है, यहां पिछले पांच-छह साल से सिद्धार्थ नगर यूपी निवासी दो भाई दिनेश कुमार वा मनोज कुमार उसके पास काम कर रहे थे। 30 जुलाई रात लगभग 8:30 बजे मनोज का फोन आया कि दिनेश को किसी ने मारकर तालाब में फेंक दिया है। इस सूचना पर वो अपने अन्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस भी पहुंची चुकी थी। वहां पर पहुंचकर जब स्थिति का आकलन किया तो वो संदिग्ध प्रतीत हुई। जब फार्म पर लगे कैमरों की जांच की गई तो इसमें मामला कुछ और ही नजर आया। इसके बाद मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed