{"_id":"68ffcb91d8c8cd08200b52db","slug":"a-woman-returning-home-after-cooking-food-died-in-an-accident-ambala-news-c-36-1-sknl1017-152010-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घरों में खाना बनाकर लौट रही महिला को हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घरों में खाना बनाकर लौट रही महिला को हादसे में मौत
Tue, 28 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। तोपखाना चौकी क्षेत्र स्थित दलीपगढ़ चुंगी के निकट एक बाइक ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में दलीपगढ़ निवासी माया देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से तुरंत उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि महिला के शव को कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात बाइक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्लेंडर बाइक चालक ने टक्कर मारी थी। महिला माया देवी सेन्य अफसरों के घर खाना बनाने का काम करती थी। रात के समय खाना बनाने के बाद घर लौट रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। संवाद
विज्ञापन