{"_id":"6845df183f43c2670e0bcaae","slug":"a-truck-hit-the-bike-of-two-friends-one-died-ambala-news-c-36-1-amb1002-144121-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो दोस्तों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो दोस्तों की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
मृतक सिद्धार्थ की फाइल फोटो
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के सामने फ्लाईओवर पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने कसौली से लौट रहे बाइक पर जा रहे दो दोस्तों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दिल्ली के सोनिया विहार निवासी 32 वर्षीय सिद्धार्थ लूथरा की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा 33 वर्षीय दीपक राठौर के भी पैर में फ्रैक्चर आ गया।
मृतक सिद्धार्थ के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है व दीपक उपचाराधीन है। हादसे के बाद अंबाला-दिल्ली हाईवे का यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को किनारे करवाकर यातायात को दुरुस्त करवाया।
साल पहले ली बाइक पर थी पहली लंबी यात्रा
घायल दीपक राठौर ने बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चे हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। मृतक सिद्धार्थ बचपन का दोस्त है। वह घर से ही कुछ दूरी पर रहता था। एक साथ खेलना और घूमना था। सिद्धार्थ की गुरुग्राम की लावा कंपनी में नौकरी लगने के बाद काफी समय से मिले नहीं थे। एक साल पहले अवेंजर बाइक ली थी तो सिद्धार्थ को एक लांग ड्राइव पर जाने के लिए बोला था। तब से कोई प्रोग्राम नहीं बना था। फोन पर जाने का प्रोग्राम बना था तो शुक्रवार की रात को कसौली जाने के लिए निकले थे। शनिवार रहने के बाद रविवार सुबह वापस दिल्ली के लिए निकले थे। तभी अंबाला के पास ट्रक ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन
रिश्ते की थी तैयारियां, गुदवा रखे थे जगह-जगह टैटू
मृतक सिद्धार्थ को टैटू बनवाने का शौक था। बाजू से लेकर पैरों तक में जगह-जगह सिद्धार्थ ने टैटू बनवा रहे थे। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सिद्धार्थ के रिश्ते की तैयारियां चल रही थी। नम आंखों से बोला कि उसे क्या पता था, यह उसका आखिरी सफर होगा।
वर्जन
बाइक सवार कसौली से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। फ्लाईओवर पर ही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक का सोमवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव, अंबाला