फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A truck full of 200 sacks of sugar stolen from the new vegetable market

नई सब्जी मंडी से चीनी की 200 बोरियों से भरी गाड़ी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A truck full of 200 sacks of sugar stolen from the new vegetable market
अंबाला। शहर की नई सब्जी मंडी से चीनी की 200 बोरियों से भरी गाड़ी चोरी हो गई। गाड़ी में करीब 6.50 लाख रुपये कीमत की चीनी लोड थी। पुलिस ने मालिक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में पुरानी घास मंडी शहर निवासी कारोबारी अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पुरानी अनाज मंडी में गुरुनानक शुगर एजेंसी के नाम से दुकान है। उसने अपनी दुकान से 200 बोरी चीनी इंद्री ब्रांड प्लाट कोड अपनी गाड़ी में लोड करवाई थी। मंगलवार की शाम सात बजे चीनी की बोरियों से भरी इस गाड़ी को नई सब्जी मंडी में खड़ा कराया था।
विज्ञापन

इस गाड़ी को ड्राईवर सतनाम सिंह निवासी गांव सिंघावाला बुधवार की सुबह चार बजे मानकपुर खेड़ा, राजपुरा, पंजाब लेकर जाने वाला था। जब सुबह चार बजे सतनाम सिंह नई सब्जी मंडी पहुंचा तो देखा कि चीनी की 200 बोरियों से भरी गाड़ी गायब थी। उसने बताया कि चोरी हुई चीनी की कीमत करीब 6.30 लाख रुपये है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed