{"_id":"69501e1fc6382d765a0b049b","slug":"a-truck-collided-with-a-tractor-trolley-carrying-devotees-returning-from-service-in-fatehgarh-sahib-injuring-seven-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155410-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फतेहगढ़ साहिब में सेवा कर लौट रही संगत की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फतेहगढ़ साहिब में सेवा कर लौट रही संगत की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायल
Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
अंबाला। फतेहगढ़ साहिब में साहिबजादों की शहादत पर लंगर की सेवा करने के बाद लौट रही संगत की ट्रैक्टर ट्राॅली हादसे का शिकार हो गई। अंबाला -अमृतसर हाईवे स्थित जग्गी सिटी सेंटर के निकट एक तेजरफ्तार ट्रक ने ट्राॅली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार सात लोग चोटिल हो गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर फुटपॉथ पर चढ़ गई। ट्रक भी कुछ ही दूरी पर जाकर पलट गया। घायलों को राहगीरों की मदद से अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची व प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त किया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेवा करने के बाद वापस लौट रहे थे परिवार के सदस्य व रिश्तेदार
करनाल के साभली गांव निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि करनाल में अर्बन गारमेंट के नाम से शोरूम है। 25 दिसंबर को अपने चाचा सुखवीर सिंह के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर फतेहगढ़ साहिब पंजाब में सेवा के लिए निकले थे। परिवार व रिश्तेदार भी संग थे, इनमें करनाल के डबरी गांव निवासी लवप्रीत सिंह, सांभली गांव निवासी हर्षदीप, अमरजीत सिंह, निसिंग गांव निवासी गुरलाल सिहं, सांभली गांव निवासी रणदीप सिंह, कुरुक्षेत्र के तलहेड़ी गांव निवासी कर्णदीप, सांभली गांव निवासी रणदीप शामिल थे। 26 दिसंबर को सभी फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा से सेवा करके वापस ट्रैक्टर-ट्राॅली में करनाल के लिए रवाना हुए थे। 27 दिसंबर को वह लौटते समय जग्गी सिटी सेंटर के निकट आम्रपाली होटल के समीप पहुंचे तो ट्रक ने टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर- ट्राॅली फुटपाथ पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में निर्मल सिंह, रणसिंह, गुरलाल, लवप्रीत, कर्णदीप सिंह, अमरजीत सिह, हर्षदीप घायल हो गए।