{"_id":"668092fbc5f98cde7105d5f9","slug":"a-target-of-12-thousand-acres-for-direct-sowing-ambala-news-c-36-1-ame1006-125378-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीधी बिजाई के लिए 12 हजार एकड़ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीधी बिजाई के लिए 12 हजार एकड़ का लक्ष्य
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसानों में धान की सीधी बिजाई के लिए कृषि विभाग लगातार शिविर लगातार किसानों को इसके लिए जागरूक करने में जुटा है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 12 हजार एकड़ में सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य है।
अभी तक विभाग के पास 697 किसानों ने दो हजार 881 एकड़ भूमि का पंजीकरण करा लिया है। कृषि विभाग की ओर से धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रोत्साहन के तौर पर प्रति एकड़ चार हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मशीन से सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 40 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।
कृषि विभाग का कहना है कि प्रदेश में भू जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इससे पेय जल का संकट पैदा हो सकता है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है। सीधी बिजाई से एक तो पानी की खपत कम होती और फसल के लिए होने वाले पानी के खर्च में भी कटौती होती है।
विज्ञापन
697 किसानों ने कराया पंजीकरण
कृषि विभाग ने इस वर्ष 12 हजार एकड़ में सीधी बिजाई करवाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 697 किसानों ने दो हजार 881 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवा लिया है। बीते वर्ष विभाग का लक्ष्य 13 हजार एकड़ था। जिसमें से सिर्फ छह हजार एकड़ पर ही किसानों ने पंजीकरण करवाया था। जिला अंबाला में अभी तक अंबाला सिटी में 251 किसानों ने 1132 एकड़, अंबाला छावनी में 54 किसानों ने 240 एकड़, बराड़ा में 130 किसानों ने 471 एकड़, मुलाना में 69 किसानों ने 194 एकड़, साहा में 70 किसानों ने 374 एकड़, नारायणगढ़ में 82 किसानों ने 281 एकड़ और शहजादपुर में 40 किसानों ने 185 एकड़ पर पंजीकरण करवाया है।
तीन जुलाई तक लगेंगे 40 शिविर
कृषि विभाग की ओर से छह टीमें बनाई हैं, जो गांव गांव में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक कर रही हैं। यह शिविर 25 जून से शुरू हुए हैं और तीन जुलाई तक जारी रहेंगे। विभाग कुल 40 शिविर लगाएगा जिनमें किसानों को सीधी बिजाई के बारे में बताया जाएगा।
वर्जन
सीधी बिजाई के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पंजीकरण करवाने वाले किसानों को चार हजार प्रति एकड़ अनुदान भी दिया जाएगा। इसके साथ ही मशीन से सीधी बिजाई करवाने के लिए 40 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।
-जसविंद्र सिंह, डीडीए, कृषि और किसान विकास विभाग, अंबाला