Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A speeding car hit a bike

Ambala News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Fri, 03 Jul 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 03 Jul 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hit a bike
नारायणगढ़। तेज रफ्तार कार चालक ने 21 जून की सुबह बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ दिनों तक दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास चल रहे थे। इस कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन

शहजादपुर माजरा निवासी 30 वर्षीय लोकेश शर्मा का गांव में ही सीएससी सेंटर है। लोकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 21 जून की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ओखल चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोकेश सड़क पर गिर गया। हादसे में उनकी दाहिनी टांग, पैर का अंगूठा, हाथ का अंगूठा और बाईं तरफ का कंधा बुरी टूट गया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से निकल गया। लेकिन जब सुलह का कोई हल नहीं निकला, तो पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed