फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A special place will be made in the hospital for washing ambulances

Ambala News: अस्पताल में एंबुलेंस धोने के लिए बनेगी विशेष जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
A special place will be made in the hospital for washing ambulances
सिटी नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। संवाद
अंबाला सिटी। सिटी नागरिक अस्पताल में एंबुलेंस को धोने के लिए अब अलग से स्थान बनाया जाएगा। इसे ट्रीटमेंट प्लांट के साथ ही जोड़ा जाएगा। जिससे खून व अन्य संक्रमित तरल पानी के साथ न मिले। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में जब से कुत्ते के काटने से घायल हुए मरीजों के घाव धोने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। इसके कारण अब एंबुलेंस चालकों को खून के दाग और अन्य गंदगी को साफ करने के लिए रोडवेज वर्कशॉप में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

रात के समय होती है परेशानी
रोडवेज वर्कशॉप में दिन के समय तो एंबुलेंस को धुलवाने की सुविधा रहती है लेकिन रात के समय वर्कशॉप बंद हो जाती है जबकि रात के समय कई बार मरीजों को लहुलुहान अवस्था में लाना पड़ता है। ऐसे में दूसरी कॉल से पहले एंबुलेंस को धोने की व्यवस्था का जिम्मा चालक और ईएमटी पर ही होता है। अस्पताल में प्रर्याप्त स्थान न होने के कारण सड़क पर ही एंबुलेंस को धाेना पड़ता है।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ़ पूनम चौधरी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में रेबिज के खतरे को कम करने के लिए घाव धोने के लिए विशेष जगह बनवाई गई है। इससे एंबुलेंस धोने में परेशानी तो हो रही है। इसके लिए ही यहां पर अलग से जगह बनवाई जाएगी जिससे एंबुलेंस चालकों को परेशानी नहीं होगी। इसे सीधे ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। जिससे संक्रमित तरल पानी में घुल पाएं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed