फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A special campaign will be launched to verify hotels, tenants and servants: IG

होटल, किराएदारों व नौकरों के सत्यापन को चलाया जाएगा विशेष अभियान : आईजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A special campaign will be launched to verify hotels, tenants and servants: IG
अंबाला। अपराध नियंत्रण एवं जन सुरक्षा के संबंध में अंबाला मंडल के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अंबाला, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षकों तथा उनके स्पेशल स्टाफ प्रभारी शामिल रहे। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए। इनमें होटल, किराएदारों व नौकरों का सत्यापन करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने व प्रवासी नागरिकों की जांच एवं सत्यापन व नाबालिग वाहन चालकों द्वारा वाहन न चलाने के लिए आमजन को जागरूक करने के दिशा निर्देश दिए, साथ ही स्कूल बसों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने व स्कूली बसों, अन्य वाहनों के सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच करने व अपराधियों की धरपकड़ व संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी जिलों में नियमित रूप से नाकाबंदी करने पर जोर दिया, इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के बाहर ट्रैफिक नियंत्रण करने व अपराधियों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed