फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A sharp object was stabbed into the stomach of a young man in an attack due to enmity.

Ambala News: रंजिशन हमले में युवक के पेट में मारी नुकीली चीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A sharp object was stabbed into the stomach of a young man in an attack due to enmity.
अंबाला। रंजिशन हमले में छावनी के अमरपुरी निवासी शुभम घायल हो गया। शुभम के दोस्त कुम्हार मंडी निवासी अमन की शिकायत पर पुलिस ने मिल के पीछे रहने वाले शुभम व छप्पर बंद मोहल्ला निवासी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अमन ने बताया कि वो साइंस का काम करता है। उसका दोस्त अमरपुरी निवासी शुभम उससे मिलने के लिए उसके घर आया था। इस दौरान आरोपी शुभम व विशाल भी उसके घर आए और बातचीत करने के बहाने उसके दोस्त शुभम को मकान की ऊपरी मंजिल पर ले गए। उसने कुछ देर बाद आने दोस्त शुभम की चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह मौके पर गया और उसने देखा कि आरोपी शुभम किसी नुकीली चीज से उसके दोस्त के पेट पर हमला कर रहा है और विशाल उसे मार रहा है। जब उसने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की तो आरोपी शुभम ने उसकी टांग पर भी नुकीली चीज से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। इसके बाद परिजनों की मदद से दोनों घायलों को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया और यहां से दोनों को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed