{"_id":"6a94aba47f700de5be065364","slug":"a-scanner-will-be-installed-at-the-cantonment-railway-stations-parcel-office-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168692-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विदेश में राखी भेजने के नाम पर शिक्षिका से 1.64 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विदेश में राखी भेजने के नाम पर शिक्षिका से 1.64 लाख की ठगी
Mon, 31 Aug 2026 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 31 Aug 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शातिर ठगों ने कूरियर एड्रेस अपडेट करने के बहाने दो रुपये की फीस का लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से निकाली रकम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। साइबर ठगों ने विदेश में रह रहे भतीजे को राखी भेजने के नाम पर एक महिला शिक्षिका सुरेंद्र कौर से 1.64 लाख रुपये ठग लिए। शातिर ठगों ने फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए शिक्षिका को झांसे में लिया और कूरियर एड्रेस अपडेट करने के बहाने दो रुपये की फीस का लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से रकम साफ कर दी। पंचकुला साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से जीरो एफआईआर प्राप्त होने के बाद अंबाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
शहर के बादशाही बाग निवासी सुरेंद्र कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। 24 अगस्त को उन्होंने इटली में रह रहे अपने भतीजे दमनप्रीत सिंह के लिए इमरान कूरियर डीटीडीसी कूरियर कंपनी के माध्यम से राखी भेजी थी। उसी दिन कूरियर वाले ने फोन कर बताया कि खराब पैकिंग के कारण कूरियर होल्ड हो गया है और इसे वापस ले जाएं। 25 अगस्त को उन्होंने गूगल पर डीटीडीसी का कस्टमर केयर नंबर सर्च कर कॉल की। कॉल उठाने वाले ठग ने कहा कि कूरियर में पूरा पता दर्ज नहीं है। उसने पता और ईमेल अपडेट करने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजने की बात कही और इसके एवज में मात्र 2 रुपये चार्ज भरने को कहा। शिक्षिका सुरेंद्र कौर ने बताया कि एक व्हाट्सएप लिंक आया, जिस पर उन्होंने अपनी जानकारी भरी व अपने एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 2 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके दो दिन बाद 27 अगस्त को शिक्षिका के मोबाइल पर अचानक क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 64 हजार 218 रुपये डेबिट होने का मैसेज आ गया। जब उन्होंने क्रेडिट कार्ड एप खोलने की कोशिश की तो वह भी ब्लॉक हो चुकी थी।