फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A protest rally was taken out in Ambala against the Punjab and Central governments

Ambala News: अंबाला में आकर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली विरोध रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
A protest rally was taken out in Ambala against the Punjab and Central governments
अंबाला सिटी। अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर पंजाब से कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त माेर्चा के सैकड़ों सदस्या अंबाला पहुंचे और उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली। कर्मचारियों ने हाथों में लाल और काले झंडे लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यह विरोध रैली अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पहले कोतवाली बाजार, तंदुरा बाजार, जगाधरी गेट, रामबाग से फिर कपड़ा मार्केट होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुआ। सांझा मोर्चा के राष्ट्रीय नेता एमएल सहगल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनसे वायदे किए लेकिन पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई। जबकि आप पार्टी के नेताओं ने पुरानी पेंशन को बहाल करने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पार्टियां लुभावने वायदे कर रही हैं। ऐसे में लोग जो भी सरकार चुने वह सोच-समझ कर चुने।
विज्ञापन

ये मांगे नहीं हुई पूरी
पंजाब की राज्य सरकार ने राज्य में अपने ढाई साल के शासनकाल के दौरान 1 जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की, 2.59 का गुणांक लागू नहीं किया, पेंशन का पुनरीक्षण, ऐसे सभी कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है। 1 जनवरी 2016 से कर्मचारियों और पेंशनरों के वेतन संशोधन का शेष 30 जून 2021 का भुगतान नहीं किया गया है। 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते की तीन किश्तें पंजाब सरकार को देय हैं, पंजाब सरकार द्वारा परीक्षण वर्ष के दौरान कम वेतन के भुगतान के संबंध में पार्टियों द्वारा पिछले फैसले दिनांक 15-1-2015 और दिनांक 17 -7-2020 केंद्रीय पैटर्न पर वेतन देने संबंधी पत्र अभी तक रद्द नहीं किया गया। विरोध यात्रा में कर्मचारी व पेंशनर नेता प्रेम चावला, एनडी तिवारी, करतार सिंह पाल, नवप्रीत सिंह बल्ली, बीएस सैनी, सुरिंदर राम कुस्सा, अमरीक सिंह मसीतां, गुरदीप सिंह वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed