फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A project worth Rs 5.84 crore is ready to deal with waterlogging in colonies

Ambala News: कॉलोनियों में जलभराव से निपटने के लिए 5.84 करोड़ की परियोजना तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
A project worth Rs 5.84 crore is ready to deal with waterlogging in colonies
अंबाला। टांगरी किनारे बसी कॉलोनियों में जलभराव नहीं होगा। नगर परिषद ने इस क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने के लिए 5.84 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इस परियोजना के तहत सोनिया कॉलोनी सहित पूजा विहार और अन्य नजदीकी क्षेत्रों को फायदा होगा। बारिश के कारण यहां जलभराव हो जाता था और इस कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। जलभराव के दौरान यह पूरा क्षेत्र एक टापू की तरह नजर आता था।
विज्ञापन


तीन चरणों में होगा काम
टांगरी नदी के पास पूजा पेट्रोल पंप के पीछे बसे क्षेत्रों में लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी रहती है। यहां के रिहायशी क्षेत्रों से टांगरी नदी तक भूमिगत पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य तीन चरणों में होगा। पहले चरण में सलारेहड़ी गांव के गुरुद्वारा साहिब से टांगरी नदी तक पाइप डाला जाएगा। इस पर लगभग 2.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार दूसरे चरण में छोटा खुड्डा से सलारेहड़ी के एंट्री प्वाइंट नाले तक पाइप डाला जाएगा। इस पर लगभग 1.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीसरे चरण में पूजा विहार और सोनिया कॉलोनी से दो पाइप टांगरी नदी तक डाले जाएंगे। इस परियोजना पर 2.04 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


20 वर्षों से झेल रहे परेशानी
सलारेहड़ी, छोटा खुड्डा और पूजा विहार व सोनिया विहार के लोग लगभग पिछले 20 साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह परियोजना उनके लिए एक बहुत बड़ी सौगात होगी। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई थी और उन्होंने जनमानस से जुड़ी इस प्रमुख समस्या को देखते हुए नगर परिषद को योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे ताकि यहां रहने वाले लोगों की परेशानी का स्थायी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टांगरी नदी किनारे बसी कॉलोनियों को जलभराव की परेशानी दूर करने के लिए कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना के सिरे चढ़ने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। लगभग 5.84 करोड़ की परियोजना के तहत निचले क्षेत्रों से टांगरी नदी तक पाइप डाले जाएंगे।
- पंकज सैनी, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed