{"_id":"66d6396b7976275d200d1934","slug":"a-prisoner-in-jail-was-attacked-with-an-iron-rod-ambala-news-c-36-1-sknl1017-129000-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जेल में बंद हवालाती पर लोहे के सरिये से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जेल में बंद हवालाती पर लोहे के सरिये से हमला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में रविवार को करीब पांच हवालातियों ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे हवालाती सोनू पर जानलेवा हमला किया। बैरक के बाहर ही रोक लोहे के सरिये से हमला करने के साथ-साथ थप्पड़-मुक्के भी मारे। बलदेव नगर थाना पुलिस ने हवालाती बराड़ा की हनुमान कॉलोनी निवासी सोनू की शिकायत पर पांच हवालाती निशांत, विनित, संदीप, सोनू, मोहित पर मामला दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता घायल सोनू ने बताया कि वह पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब 13 महीने से सेंट्रल जेल में बंद है। 1 सितंबर को जेल में काम से छुट्टी पर था व चक्की नंबर 12 की बैरक में बंद था। वह अन्य साथी के साथ दोपहर के समय सब्जी बनाने के लिए पतीला लेने गया था। जैसे ही चक्की के बाहर पहुंचा तो बैरक में ही बंद आरोपी निशांत, विनित, संदीप, सोनु, मोहित ने रोक लिया।
गाली गलौज करने का कारण पूछा तो लोहे के सरिये से हमला कर दिया। थप्पड़-मुक्के भी मारे। आरोप लगाया कि हमलावरों ने रंजिशन जानलेवा हमला किया था। समय रहते अन्य साथियों व मुलाजिमों ने बीचबचाव कर छुड़वाया था। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के बाद उसे दोबारा सेंट्रल जेल ले जाया गया। संवाद