{"_id":"69501f79e7bce8724402c728","slug":"a-plumber-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-another-was-seriously-injureda-plumber-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-another-was-seriously-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-155379-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डंपर की चपेट में आने से प्लंबर की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डंपर की चपेट में आने से प्लंबर की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 28 Dec 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़। नारायणगढ़–कालाआम्ब मार्ग स्थित शाहपुर गांव के निकट शुक्रवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार एक प्लंबर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान यमुनानगर के कनीपला गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। घायल पहाड़ीपुर गांव निवासी धर्मबीर (48) अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने डंपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घायल धर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने साथी पवन कुमार 8 से 10 वर्षों से साथ मिलकर प्लंबर का काम करते थे। 26 दिसंबर को दोनों नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में धर्मबीर की बेटी से मिलने आए थे, जहां उसकी डिलीवरी होनी थी। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर बाइक पर सवार होकर कालाआम्ब के लिए निकले थे, जैसे ही वह बड़ी रसौर पुल से आगे शाहपुर गांव पहुंचे तभी पीछे से आए एक डंपर ने तेज गति उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल ने बताया कि डंपर चालक ने तेज रफ्तार में हाईवे से नीचे उतरते हुए टक्कर मारी व बाइक नीचे फंसने के कारण काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया था। हादसे में पीछे बैठा पवन कुमार डंपर के टायर की चपेट में आकर कुचल गया। हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण पवन की मौत हो गई।