फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A plan was made to increase the board results, preparations started

Ambala News: बोर्ड परिणाम बढ़ाने के लिए बनाई योजना, तैयारी की शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A plan was made to increase the board results, preparations started
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षा का वार्षिक परिणाम बढ़ाने के लिए योजना बनाई है। इस योजना को लागू करने के लिए सभी राजकीय स्कूलों में भी भेज दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सर्दी की छुट्टियों में इस योजना के तहत गृहकार्य करवाया जाए ताकि समय का सदुपयोग हो सके। विभाग ने सभी विषयों पर ध्यान दिया है कि किस विषय को कैसे पढ़ाना है और उसके प्रैक्टिकल करने हैं।
विज्ञापन

पहली से आठवीं तक ऐसा होगा गृहकार्य
सभी विषय अध्यापक विभाग के नियमानुसार कक्षा-वार एवं विषयवार गृहकार्य तैयार करें। इसमें गतिविधि आधारित और सृजनात्मक कार्य जैसे चित्रकारी, निबंध लेखन, गणितीय पहेलियां, विज्ञान के छोटे प्रोजेक्ट इत्यादि सम्मिलित हों। रिवीजन पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

ऐसे होगी 9वीं से 12वीं कक्षा तक तैयारी
राजकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं की तैयारी पर विशेष जोर दिया जाएगा। सभी छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विषयवार गृहकार्य तैयार किया गया है। प्रत्येक विषय में 5 से 10 महत्वपूर्ण प्रश्न जो बोर्ड व वार्षिक परीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हो। वह रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सैंपल पेपर एवं पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को घर पर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषयों में अध्याय-वार एमसीक्यूएस, शॉर्ट आंसर, लंबे उत्तर प्रश्न का अभ्यास करवाया जाए। साथ ही टैबलेट से पढ़ाई करवाने का जोर दिया गया।
वहीं, अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, सामाजिक विज्ञान में इतिहास, राजनीति शास्त्र, जीओग्रॉफी, इकोनामिक्स में रोजाना एक विषय की लिखित प्रैक्टिस करवाई जाएगी। इसी तरह गणित, विज्ञान की भी तैयारी करवाई जाए।
पिछले वर्ष रखा गया था परिणाम बढ़ाने का लक्ष्य
बीता सत्र शिक्षा विभाग के लिए बेहतरीन रहा था। विभाग ने राजकीय स्कूलों को 10वीं व 12वीं कक्षा का परिणाम सुधारने के लिए लक्ष्य दिया था। स्कूलों ने अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को भी पार कर दिया था। स्कूलों में 10वीं कक्षा के लिए परिणाम का लक्ष्य 75 प्रतिशत का लक्ष्य रखा गया था। जिले में 10वीं कक्षा का परिणाम 95.69 प्रतिशत रहा था। इसी तरह 12वीं कक्षा के लिए परिणाम का लक्ष्य 85 फीसदी रखा गया था। इस लक्ष्य को पार करते हुए 12वीं कक्षा का जिले का परिणाम 86.38 प्रतिशत रहा। इस बार लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा।

वर्जन
बोर्ड कक्षा का वार्षिक परिणाम बढ़ाने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी गई है। एक योजना बनाकर राजकीय स्कूलों में भेजा गया है ताकि सर्दी की छुट्टियों में भी विद्यार्थियों को उसी हिसाब से गृहकार्य करवाया जा सके।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed