{"_id":"6ae8fe199160fbeb60076bf7","slug":"a-pipe-burst-in-lalkurti-market-has-caused-a-drinking-water-crisis-and-mud-is-on-the-roads-ambala-news-c-36-1-amb1001-172167-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लालकुर्ती बाजार में पाइप फटने से पेयजल संकट, सड़कों पर कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लालकुर्ती बाजार में पाइप फटने से पेयजल संकट, सड़कों पर कीचड़
विज्ञापन
अंबाला छावनी के लालकुर्ती क्षेत्र की कीचड़ सनी गली से होकर स्कूल जाते बच्चे। स्थानीय निवासी
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती क्षेत्र में बूस्टर पंप का पाइप फटने से बाजारवासियों के लिए पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। राहगीरों व स्थानीय लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। पाइपलाइन से निकला गंदा व कीचड़ युक्त पानी सड़कों पर भरने से दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह ठप पड़ गया है। पेयजल संकट और सड़कों पर फैले जलभराव ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आक्रोशित निवासियों नवीन यादव, पंकज, नीरज आदि का कहना है कि मुसीबत के इस वक्त में न तो कोई पार्षद और न ही उनका प्रतिनिधि सुध लेने पहुंचा है। बदहाली से परेशान लोगों ने प्रशासन से बूस्टर पंप की तुरंत मरम्मत कराने, कीचड़ की सफाई और नियमित जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
मामला संज्ञान में आया है। समस्या का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा।
बलिंदर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला।