फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A person who went to give milk to a child died by drowning in the water of Tangri

Ambala News: बच्चे को दूध देने गए व्यक्ति की टांगरी के पानी में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
A person who went to give milk to a child died by drowning in the water of Tangri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बच्चे को दूध देने गए व्यक्ति की टांगरी नदी के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छावनी के वार्ड नंबर 14 में न्यू टैगोर नगर निवासी अनिल शाह (50) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेज दिया है ताकि पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया करवाई जा सके।
वार्ड 14 के पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा ने बताया कि अनिल शाह वीरवार सुबह टांगरी में पानी आने के बाद सड़क पर आ गया था, लेकिन इस दौरान उसका परिवार घर में ही रह गया। सुबह लगभग 10:30 बजे जब वह दूध का पैकेट देने के लिए पानी से निकलकर घर की तरफ जा रहे थे तो संभावना है कि तभी उनका पांव फिसल जाने से वह पानी के अंदर गिर गए। हालांकि जिस समय घटना हुई उस समय उन्हें पानी में गिरते हुए किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को पानी कम होने पर स्थानीय लोगों ने उसकी शव को देखकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

दिहाड़ी पर करता था काम : मृतक के पड़ोस में रहने वाली रुबी देवी ने बताया कि मृतक के पास चार बच्चे हैं, वो दिहाड़ी मजदूरी का काम करते परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। लेकिन अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed