फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A path was made between cancer in the food pipe by inserting a stent

Ambala News: सफाई में हीलाहवाली पर निगम की एक गाड़ी अटैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
A path was made between cancer in the food pipe by inserting a stent
अंबाला सिटी। शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही और न्यायालय द्वारा बनाई कमेटी को अहमियत न देने के मामले में कोर्ट के आदेश पर निगम की दो में से एक गाड़ी अटैच कर ली गई है, जबकि एक अन्य गाड़ी को अभी अटैच किया जाना है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि इस मामले में अब 25 सितंबर काे सुनवाई होगी, मगर इससे पहले ही वीरवार को सिविल जज जूनियर डिविजन मुकेश कुमार की अदालत में नगर निगम की तरफ से डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर का जवाब दाखिल हो गया है। वह अब अदालत द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों के साथ शहर में सफाई का जाएजा लेने खुद जाएंगे। जबकि इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने बताया था कि डीएमसी को जब फोन किया गया था तो उनका कहना था कि उन्हें काम अधिक होता है, आप सेनेटरी इंस्पेक्टर से बात कर लें। इसके बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर भी मामले को टाल गए।
विज्ञापन


---------------

क्या था पूरा मामला

दरअसल शहर में सफाई को लेकर लगातार लंबे समय से नगर निगम गंभीर नहीं है। इसको लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित जैन ने केस डाला था। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई की और इसमें एक कमेटी का गठन किया, जो सफाई के काम पर निगरानी रखेगी। इसके बावजूद अंबाला में नालों की सफाई नहीं हुई थी जिसका परिणाम यह हुआ कि नौ जुलाई को तेज बारिश से आधा शहर डूब गया। ऐसे कई मामलों को लेकर अधिवक्ता ने अपनी बात रखी। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने जब नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो वह कन्नी काट गए। लिहाजा कोर्ट ने नगर निगम की दो गाड़ियां अटैच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed