फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A new tubewell will be installed behind the golf course, the board has issued a tender of Rs 32 lakh.

Ambala News: गोल्फ कोर्स के पीछे लगेगा नया ट्यूबवेल, बोर्ड ने जारी की 32 लाख की निविदा

Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A new tubewell will be installed behind the golf course, the board has issued a tender of Rs 32 lakh.
अंबाला छावनी के सेन्य क्षेत्र ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के वासियों को पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए नया ट्यूबवेल लगाने की योजना तैयार की गई है जोकि कलरेहरी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित गोल्फ कोर्स के पीछे लगाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 32.18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, इसके लिए बोर्ड ने ई-निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वच्छ पानी की आपूर्ति पर जोर
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में पानी के दबाव को बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। योजना के तहत न केवल ट्यूबवेल की बोरिंग की जाएगी, बल्कि एक आधुनिक ट्यूबवेल रूम का निर्माण भी किया जाएगा। इस सुविधा का सीधा फायदा यहां रहने वाले लगभग 12 हजार लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य तिथियां और प्रक्रिया
बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) राहुल आनंद शर्मा की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, इच्छुक ठेकेदार 11 फरवरी 2026 की शाम पांच बजे तक अपनी बोलियां जमा कर सकते हैं। तकनीकी निविदाएं (अगले दिन 12 फरवरी को सुबह 11:30 बजे खोली जाएंगी ताकि जल्द काम शुरु करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्ता पर रहेगी नजर
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्र की वाटर सप्लाई लाइन को इस नए ट्यूबवेल से जोड़ा जाएगा, इससे गर्मियों के मौसम में होने वाली पानी की किल्लत को पहले ही नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed