{"_id":"68321f8f7d13646bdf046537","slug":"a-modern-park-will-be-built-in-the-railway-colony-ambala-news-c-36-1-amb1001-143234-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेलवे कालोनी में बनेगा माॅडर्न पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेलवे कालोनी में बनेगा माॅडर्न पार्क
विज्ञापन
अंबला। छावनी की रेलवे काॅलोनी में माॅडर्न पार्क बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्क निर्माण के लिए उन्होंने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये जारी किए हैं। पार्क के बनने से रेलवे काॅलोनी के अलावा आसपास के लोगों को फायदा होगा।
खाली भूमि पर बनेगा पार्क
माॅडर्न पार्क रेलवे काॅलोनी में एसडी मंदिर और वाल्मीकि मंदिर के पास खाली भूमि पर बनाया जाएगा। यहां लोगों को सैर करने, बैठने के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे काॅलोनी में कोई पार्क नहीं था। इस वजह से यहां पार्क निर्माण के लिए 25 लाख की राशि जारी की है। इस पार्क का रेलवे काॅलोनी के साथ पीएंडटी कॉलोनी, दूधला मंडी, शिवाला मंडी और सैन्य क्षेत्र के निवासियों को भी लाभ होगा। वहीं पार्क को जल्द बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री ने डीआरएम अंबाला को भी दिशा-निर्देश दिए हैं।
सेंट्रल फीनिक्स क्लब को 10 लाख
कैबिनेट मंत्री विज ने सेंट्रल फीनिक्स में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी अपने स्वैच्छिक कोष से दस लाख रुपए जारी किए हैं। क्लब में इस समय शूटिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस और अन्य गतिविधियां चल रही है। मंत्री अनिल विज के प्रयासों से ही क्लब में शूटिंग रेंज की स्थापना की गई थी और आज यहीं के शूटर विश्व पटल पर अंबाला छावनी का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ओपन एयर थियेटर के लिए पांच लाख
सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में बेहतरीन साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। मंत्री विज की ओर से इस सुविधा के लिए भी पांच लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से जारी किए गए हैं। मंत्री की बदौलत पार्क का ओपन एयर थियेटर अब सांस्कृतिक गतिविधियों का गढ़ बन चुका है। यहां प्रतिदिन गीत-संगीत, नाटक एवं अन्य कार्यक्रम होते हैं।