{"_id":"674787a370d93cf3bd0cc354","slug":"a-member-of-the-sansi-gang-was-sent-to-jail-two-are-being-searched-ambala-news-c-36-1-amb1001-133489-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सांसी गिरोह के सदस्य को भेजा जेल, दो की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सांसी गिरोह के सदस्य को भेजा जेल, दो की तलाश
विज्ञापन
अंबाला। इंदौर-ऊना एक्सप्रेस से महिला के गहने व नकदी चोरी करने वाले सांसी गिरोह के सदस्य को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी से सामान की रिकवरी कर ली गई है, वहीं आरोपी के दो अन्य साथियों को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। जांच अधिकारी ओमबीर ने बताया कि जींद निवासी आरोपी राजेश का दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने दो अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया है। दरअसल ट्रेनों में गहनों की चोरी करने वाले सांसी गिरोह के एक सदस्य को जीआरपी ने पिछले शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई थी।
यह था मामला
अंबाला छावनी के डिफेंस एनक्लेव बोह रोड निवासी 60 वर्षीय गुरनाम सिंह ने बताया कि वो इंंदाैर से ट्रेन नंबर 19307 में अंबाला तक सफर कर रहे थे। वो 21 नवंबर को ट्रेन में सवार हुए थे। 22 नवंबर को ट्रेन सुबह चार बजे के करीब जब रेलवे यार्ड में रुकी तो उसी समय 5 से 6 युवक कोच में चढ़ गए। जब वो अपना सामान डिब्बे के गेट पर लाए तो उनमें से एक लड़के ने बोला कि अंकल पर बाकी सामान ले आओ और वो उनका सामान उतार देंगे। जब वो अपना बाकी सामान लेने गया तो उसी समय उन्होंने पत्नी का सामान अटैची से चोरी कर लिया। इसमें दो सोने की चुड़ियां, एक सोने की अंगूठी, 12 हजार के करीब नकदी, आधार कार्ड, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, चालक लाइसेंस चोरी हो गया था।