फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A mason couple, an Anganwadi worker and a doctor were duped of Rs 8,62,021.

Ambala News: राजमिस्त्री दंपती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और डाॅक्टर से 8,62,021 ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
A mason couple, an Anganwadi worker and a doctor were duped of Rs 8,62,021.
- फोन हैक, इंस्टाग्राम पर दोस्ती और क्रेडिट कार्ड के नाम पर की धोखाधड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में साइबर अपराधी ठगी को लगातार अंजाम दे रहे हैं। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं। इन वारदातें में ठगों ने मोबाइल फोन हैक करने, रिश्तेदारी व कस्टम अधिकारी बनकर और फर्जी ट्रांजेक्शन के नाम पर 8,62,021 (आठ लाख बासठ हजार इक्कीस) रुपये की ठगी की है।

केस-1
खाते से निकाले 2.18 लाख रुपये
नग्गल गांव निवासी राज मिस्त्री गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया और थोड़ी देर बाद अपने आप चालू हुआ। इसके बाद जब 10 अक्तूबर को उनके साले ने गाड़ी की किश्त के 14,794 रुपये उनके एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए, तो उन्होंने बैलेंस जांचा। बैलेंस चेक करने पर उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 8 और 9 अक्तूबर को दो बार में 91,888 रुपये और 95,868 रुपये कट चुके थे। जब उन्होंने अपनी पत्नी के एसबीआई खाते को चेक किया, तो उसमें से भी 8 अक्तूबर को 31,000 रुपये गायब मिले। ठगों ने मोबाइल हैक कर 2,18,756 रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच एएसआई रोहताश को सौंपी है।
विज्ञापन


केस-2
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 4.81 लाख ठगी
धीना गांव निवासी 60 वर्षीया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनजीत कौर से साइबर ठगों ने रिश्तों का झांसा देकर 4,81,150 रुपये ठग लिए। पीड़ित महिला के अनुसार 25 सितंबर को इंस्टाग्राम पर मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन देखकर उन्होंने कमेंट किया था। इसके बाद खुद को सऊदी अरब से आया संजय ठाकुर बताने वाले व्यक्ति ने व्हाट्सएप वॉइस कॉल कर उनसे नजदीकी बढ़ाई और खुद को उनका बेटा जैसा बताने लगा। 7 अक्तूबर को आरोपी ने भारत पहुंचने का दावा किया और फर्जी कस्टम ऑफिसर अजय कुमार के जरिए महिला को फोन करवाया। आरोपी कस्टम ऑफिसर ने कहा कि संजय के पास विदेशी करेंसी ज्यादा है और फर्जी कोरोना कार्ड व टैक्स के नाम पर पैसे मांगे। इसके बाद जेल भेजने की धमकी व ब्लैकमेल कर पीड़िता से जेवर गिरवी रखवाकर अलग-अलग स्कैनर व बैंक खातों में कुल 4.81 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने धारा धोखाधड़ी और प्रतिरूपण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच पीएसआई मनप्रीत के सुपुर्द की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
बिना ओटीपी आए कटे 1.62 लाख
आदेश मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर नरदीप सोनी (निवासी सेक्टर-34, कैंट) के क्रेडिट कार्ड से 1.62 लाख रुपये की अवैध कटौती का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार लगभग एक महीने पहले उनके दोस्त ने अमेजन से एक ऑर्डर बुक किया था जो फेल हो गया था। इसके लिए ओटीपी लिया गया था। 10 अक्तूबर को बिना किसी नए ओटीपी के उनके क्रेडिट कार्ड से अमेजन मार्केटप्लेस के नाम पर 1,62,115.40 रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छल की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एएसआई परविंद्र के सुपुर्द की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed