फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A man was duped of Rs 40 lakh in the name of sending his family to the UK.

Ambala News: परिवार को यूके भेजने के नाम पर की 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 40 lakh in the name of sending his family to the UK.
अंबाला सिटी। यूके भेजने के नाम पर कैलाश नगर निवासी गुरप्रीत कौर उर्फ लाडी व उनके परिवार से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने सिटी के कैलाश नगर निवासी गुरप्रीत कौर उर्फ लाडी की तहरीर पर सुमन बत्रा, जगमोहन बत्रा व कुलबीर सिंह पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुरप्रीत कौर उर्फ लाडी ने बताया कि आरोपियों ने यूके भेजने, पासपोर्ट, हवाई टिकट एवं नौकरी उपलब्ध कराने का झांसा देकर रुपये हड़पे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि वह सुमन बत्रा को पिछले 10-11 साल से जानती है।मार्च 2023 में सुमन बत्रा ने दो लाख रुपये नकद उधार लिए और कहा कि वह एक महीने में यह राशि लौटा देगी, उसने यह राशि अपने किसी पारिवारिक कार्य के लिए मांगी थी, लेकिन उसने यह राशि उसे वापस नहीं की, बल्कि हर बार बहाने बनाती रही। बाद में सुमन बत्रा ने कुलबीर सिंह से मिलाया, जिसने विदेश भेजने का झांसा दिया। वह पति प्रभजीत सिंह सहित दो बच्चों यानी पूरे परिवार को यूके भेज सकते हैं। 55 लाख रुपये में बात हुई थी। 31 मई 2023 को आरोपियों को 23 लाख रुपये नकद दिए। इस तरह आरोपियों ने मिलकर 40 लाख रुपये हड़प लिए, बाद में रुपये भी नहीं दिए और विदेश भी नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed