फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A man was duped of over Rs 1.77 crore on the pretext of selling fish.

Ambala News: जमीन बेचने के बहाने 1.77 करोड़ से अधिक की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of over Rs 1.77 crore on the pretext of selling fish.
अंबाला। पट्टी जट्टान में 5 कनाल 7 मरला जमीन बेचने के नाम पर दो युवकों से 1 करोड़ 77 लाख 21 हजार 875 रुपये की ठगी की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिना किसी मालिकाना हक के जमीन का इकरारनामा कर आरोपी ने पैसे लिए थे। जोगीवाड़ा निवासी प्रीतपाल सिंह व मथुरा नगरी निवासी सर्वजोत सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी थी। जांच के बाद पुलिस ने डडियाना गांव निवासी दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, रिखी राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
जोगीवाड़ा निवासी प्रीतपाल सिंह व मथुरा नगरी निवासी सर्वजोत सिंह ने एसपी अंबाला को दी डाक शिकायत में बताया था कि वर्ष 2025 में डडियाना गांव निवासी दर्शन सिंह ने उनसे संपर्क किया था। दर्शन सिंह ने दावा किया था कि सुरता राम, रिखी राम, बोहती देवी, निर्मल सिंह और मलकीत कौर पट्टी जट्टान में 5 कनाल 7 मरला जमीन के असली मालिक हैं और वह उनका अधिकृत एजेंट है।
विज्ञापन

आरोपी के झांसे में आकर 24 मई 2025 को जमीन खरीदने का इकरारनामा कर लिया व बयाना राशि दे दी थी। जुलाई 2025 में दर्शन सिंह के घर पर हुई बैठक में सभी आरोपियों ने सौदे की पुष्टि की, जिसके बाद आरोपियों के बैंक खातों में मोटी रकम ट्रांसफर कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed