फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   a man attack city people

युवक ने बुजुर्ग को किया अधमरा, जमकर मचाया उत्पात, कई लोगों को बनाया शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
a man attack city people
एक युवक ने रविवार सुबह करीब 6 बजे जमकर उत्पात मचाया। पहले तो युवक ने गांव कलरेहड़ी में माड़ी पर ही भक्त के पिता 68 वर्षीय समिंद्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट और हाथ में गिलास लेकर उनके चेहरे और सिर पर ही कई वार किए। शोर सुनते ही समिंद्र सिंह के बेटे और परिवार के सदस्य बीचबचाव करने लगे तो युवक ने उन पर हमला कर दिया। घर में छिपने के बाद उन्होंने अपनी जान बचाई और बाद में खून से लथपथ पिता को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां वह उपचाराधीन हैं। इतने में हमलावर युवक बाहर गलियों में पहुंच गया और हर सामने आने वाले व्यक्ति को घायल करता रहा। हालांकि कई युवकों के चोटें भी आईं तो कई समय रहते बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यहां तक कि उसने घरों के शीशे तक तोड़ दिए। स्थानीय लोग भी यह नजारा देखकर सहम गए। बाद में स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। आखिर में बेसुध हुए हमलावर युवक को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल भेजा, जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छूटकर भागे युवक ने अस्पताल परिसर में भी किया हंगामा
नागरिक अस्पताल में जैसे ही युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे उपचार के लिए लाया गया तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसका सीटी स्कैन करवाने के लिए बोला। परिजन अभी जा ही रहे थे कि हमलावर दोबारा छूटकर भाग गया। अस्पताल में जो भी सामने आया तो हाथ में ईंट लेकर उसे मारने लगा। देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोग तो बचने के लिए भागते समय हाईवे पर जा रहे वाहनों की चपेट में आने लगे थे। बाद में किसी तरह कर्मचारियों व लोगों ने मिलकर उसे दोबारा काबू कर हाथ-पैर बांध दिए। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जाता है कि एक दिन पहले ही उसने अस्पताल में हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
दरअसल, महेश नगर के अमन नगर निवासी एक युवक नशे का सेवन करता था। शनिवार को अचानक वह पहले तो घर पर मां व परिजनों को मारने लगा। हाथ-पैर बांधकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी काबू नहीं आया तो परिजन उसे झाड़ा लगवाने के लिए कलरेहड़ी माड़ी ले गए। वहां माथा टेकने के बाद रुक गए। सुबह उठते ही युवक ने पहले तो अपनी मां पर ही हमला करते हुए गला घोट दिया। जैसे-तैसे वह बची तो बाद में समिंद्र सिंह पर हमला कर दिया।
सुबह शोर सुनकर बाहर गए तो देखा युवक पिता के चेहरे और सिर पर ग्लास और ईंटों के साथ हमला कर रहा था। छुड़वाने के लिए गए तो हमलावर हमारे पीछे ही भागने लगा। बड़ी मुश्किल से काबू पाया। बाद में उसने इलाके के कई लोगों को भी घायल किया।

- रिंकू, घायल समिंद्र सिंह का बेटा
हमारे पास परिजनों की तरफ से लिखित में सूचना मिली थी। हमलावर युवक मानसिक रूप से परेशान है और उस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई नहीं बनती। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
- मोहन लाल, सब इस्पेक्टर, पंजोखरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed