फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A library will be opened in Ghel Kalan village, 20 lakhs will be spent

Ambala News: घेल कलां गांव में खोला जाएगा पुस्तकालय, 20 लाख होंगे खर्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A library will be opened in Ghel Kalan village, 20 lakhs will be spent
बिजली निगम की ओर से शहर के घेल कलां गांव में खोली जा रहा पुस्तकालय। संवाद
अंबाला सिटी। ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने और प्रतियोगी परीक्षा में सहायता के लिए बिजली निगम पहल कर रहा है। बिजली निगम की ओर से घेल कलां गांव में पुस्तकालय खोला जा रहा है।
विज्ञापन

इसका नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल पुस्तकालय रखा है। इसमें न केवल युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे, बल्कि वहां पर कंप्यूटर से भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। निगम की ओर से पहले नन्याैला और जटवाड़ में इस तरह का पुस्तकालय खोला गया है।
विज्ञापन

अब घेल कलां गांव में भी विद्यार्थी पुस्तकालय में पढ़ाई करते नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 20 लाख का बजट खर्च किया जा रहा है। निगम की ओर से बोह और नारायणगढ़ में भी पुस्तकालय खोलने की तैयारी है। बिजली निगम एक वर्ष तक पुस्तकालय को अपनी देखरेख में चलाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत को पुस्तकालय चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पुस्तकालय में एक हजार से ज्यादा पुस्तक रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कंप्यूटर भी लगाए जाएंगे। पुस्तक और कंप्यूटर मंगाए हैं। पुस्तकालय के भवन की मरम्मत होने के बाद सीसीटीवी और फर्नीचर लगाया जा चुका है। फर्नीचर में कुर्सी लगाई गई हैं और पुस्तक पढ़ने व कंप्यूटर लगाने के लिए टेबल भी लग चुके हैं। इसके साथ ही पुस्तकें रखने के लिए नई अलमारी भी आ चुकी हैं। निगम की ओर से पुस्तकालय की छत पर सोलर भी लगाया गया है। जिससे सोलर से ही बिजली चलेगी। इससे बिजली बिल का बोझ नहीं पड़ेगा।

पांचवीं से बारहवीं तक की पुस्तकें रखी जाएंगी
निगम के जेई मंगतराम ने बताया कि पुस्तकालय में पुस्तक व कंप्यूटर जल्द ही आएंगे। इसमें पांचवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पुस्तक रखी जाएंगी। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान व धार्मिक पुस्तक भी विद्यार्थी पढ़ सकेंगे। जो भी बच्चा पुस्तकालय में आकर पढ़ाई करना चाहता है, वह यहां आकर पढ़ सकेगा। इसके लिए सुबह से शाम तक का समय भी निर्धारित किया जाएगा।


सीएसआर फंड से खर्च होंगे 20 लाख

शहर डिविजन के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने बताया कि नन्याैला और जटवाड़ गांव के बाद घेल कलां गांव में बिजली निगम की ओर से पुस्तकालय खोला जा रहा है। इस पुस्तकालय पर सीएसआर फंड से करीब 20 लाख खर्च होंगे। पुस्तकालय में फर्नीचर व सीसीटीवी लग चुके हैं। पुस्तकों के लिए अलमारी भी लगाई गई हैं। जल्द ही कंप्यूटर व पुस्तक भी आएंगी। जल्द ही इस पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी स्कूल पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। इसके साथ ही निगम की ओर से बोह व नारायणगढ़ में ऐसे पुस्तकालय खोलने की तैयारी चल रही है।

बिजली निगम की ओर से शहर के घेल कलां गांव में खोली जा रहा पुस्तकालय। संवाद

बिजली निगम की ओर से शहर के घेल कलां गांव में खोली जा रहा पुस्तकालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed