{"_id":"6755e552a386411729063666","slug":"a-letter-was-thrown-at-the-businessman-and-a-ransom-of-rs-5-crore-was-demanded-ambala-news-c-36-1-sknl1017-134097-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कारोबारी से चिट्ठी फेंक मांगी पांच करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कारोबारी से चिट्ठी फेंक मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
विज्ञापन
इंदिरा चौक के पास सराफा कारोबारी की दुकान के बाहर चिट्ठी फैंकने वाला सीसीटीवी में हुआ कैद: संवा
अंबाला। जनता स्वीट्स पर बाइक सवार दो बदमाशों की ओर से चलाई गई तबाड़तोड़ गोलियों की वारदात अभी सुलझी नहीं थी कि सराफा कारोबारी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
सराफा कारोबारी की दुकान गोलीकांड वाली जगह से महज चंद कदम की दूरी पर है। कारोबारी का आरोप है कि करीब चार दिन पहले यह रंगदारी चिट्ठी यानी कागज के पन्ने पर लिखकर मांगी गई है जोकि पंजाबी भाषा में लिखी गई थी।
यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। पहले एक युवक आता है तो चला जाता है। दूसरा युवक जैकेट पहनकर आता है तो बाद में दुकान के बाहर ही चिट्ठी फेंक फरार हो जाता है। हालांकि दुकान बंद हो गई थी लेकिन बाहर गार्ड और दुकान की एक महिला स्टाफ भी थी। इस संबंध में अभी कारोबारी ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
पहले भी मिली थी धमकी
इंदिरा चौक के निकट सराफा दुकान के मालिक को इससे पहले भी व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगने का मामला सामने आ चुका है। इस कारण एक दिसंबर को जनता स्वीट्स पर हुए गोलीकांड के बाद इस सराफा कारोबारी की भी सुरक्षा बढ़ाते हुए दो गनमैन साथ ही तैनात कर दिए थे। अब चार दिन पहले जो चिट्ठी मिली है उसमें पहले तो कारोबारी भूषण को नए काम की बधाई दी। लिखा है कि हमारा मुंह मिट्ठा नहीं किया। हमें भी पांच करोड़ की बधाई चाहिए। हालांकि कब, कहां देने हैं बाद में बताने की बात लिखी है।
यह मामला उनके संज्ञान में है लेकिन अभी तक कारोबारी की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं दी गई है। सुरक्षा के तौर पर पहले से ही कारोबारी के साथ दो गार्ड तैयार कर दिए गए हैं।
जय कुमार, प्रभारी, रजिमेंट चौकी