{"_id":"68cc64aacf4b3acb9902c796","slug":"a-lawyer-and-a-trainee-argued-in-the-cjms-court-leading-to-a-scuffle-outside-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149910-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीजेएम की कोर्ट में वकील व ट्रेनी के बीच बहस, बाहर आकर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीजेएम की कोर्ट में वकील व ट्रेनी के बीच बहस, बाहर आकर हुई हाथापाई
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीजेएम की कोर्ट में वीरवार को चल रहे फौजदारी के मामले के दौरान वकील व ट्रेनी में बहस हो गई। मामला बिगड़ते देख जज ने दोनों पक्षों को बाहर करते हुए कोर्ट से बाहर जाकर मामला सुलझाने के लिए कहा। जैसे ही दोनों पक्ष बाहर आए तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। देखते ही देखते वकीलों व लोगों का जमावड़ा लग गया। हालांकि वकीलों ने एकजुट होकर ट्रेनी जसदीप को काबू कर लिया और पुलिस चौकी नंबर-5 के हवाले कर दिया। अंबाला सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट व बहस के आरोप लगा रहे हैं।
यह था पूरा मामला
वीरवार को वकील नरेंद्र शर्मा पर लगे फौजदारी के आरोप मामले की सुबह के समय सीजेएम की कोर्ट में सुनवाई थी। दूसरे पक्ष की तरफ से जो वकील था वो कोर्ट में नहीं पहुंचा था। इस बीच वकील के ट्रेनी जसदीप ने कोर्ट में वकील के देरी से आने का कारण बताया था। कोर्ट में वह अनुमति लेकर कुछ तथ्य बताने लगा तो वकील नरेंद्र ने जसदीप को वकील न होने पर बहस करने से रोक दिया। इसी को लेकर दोनों में पहले तो जज के सामने बहस हो गई। जज ने बाहर जाकर दोनों को बातचीत करने के लिए बोला तो कोर्ट के बाद दोनों में हाथापाई हो गई।