फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A GRP employee of Punjab had stolen the purse of a female passenger

Ambala News: पंजाब के जीआरपी कर्मी ने चोरी किया था महिला यात्री का पर्स

Fri, 27 Jun 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 27 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A GRP employee of Punjab had stolen the purse of a female passenger
अंबाला। ट्रेनों में तैनात सुरक्षा कर्मी ही यात्रियों का सामान चोरी कर रहे हैं। ये खुलासा 14662 शालीमार मलानी एक्सप्रेस में तैनात आरपीएफ कर्मचारी की ओर से जारी की गई वीडियो से हुआ है जोकि कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को भेजी गई थी। इस वीडियो में ट्रेन में सुरक्षा के लिए तैनात पंजाब पुलिस का जीआरपी कर्मचारी महिला यात्री के पर्स के साथ पकड़ा गया जोकि उसने सफर के दौरान चोरी किया था। आरोपी कर्मचारी को राजपुरा जीआरपी के सुपुर्द किया गया जोकि उसे लेकर लुधियाना पहुंची। वहां जीआरपी ने बठिंडा निवासी सिपाही कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

--
नशे में था सिपाही
आरोपी जीआरपी सिपाही को कोच नंबर एस-5 में पकड़ा गया था। आरोपी शराब के नशे में था। वो महिला यात्री की सीट से पर्स को उठाकर ले गया था। उसे लुधियाना स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए आरपीएफ के कर्मचारियों ने चोरी करते देख लिया। ट्रेन जब राजपुरा पहुंचा तो सिपाही को जीआरपी राजपुरा के सुपुर्द कर दिया। वहीं महिला यात्री की तरफ लिखित में शिकायत दी गई जोकि आगामी कार्रवाई के लिए लुधियाना जीआरपी को भेज दी गई थी।
विज्ञापन

--
अंबाला से इस मामले का कोई संबंध नहीं है। यह मामला लुधियाना स्टेशन से संबंधित है और वहां की जीआरपी ही इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
रविंद्र सिंह, प्रभारी आरपीएफ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed