फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A group of women are serving food for Rs 10, preparing over 700 plates daily.

Ambala News: 10 रुपये में खाना खिला रही महिलाओं की टोली, रोजाना 700 से ज्यादा थाली बना रहीं

Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 15 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A group of women are serving food for Rs 10, preparing over 700 plates daily.
शहर के नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन में खाना बनाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला सिटी। आज की महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे रोजगार की बात हो या पढ़ाई की। हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहा रही हैं। ऐसा ही महिलाओं का एक समूह 10 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन करवा रहा है। शहर के नई अनाज मंडी में महिलाओं का नारी शक्ति समूह अटल किसान मजदूर कैंटीन चला रहा है। इन महिलाओं के समूह को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के अंतर्गत प्रोजेक्ट अलॉट हुआ है। महिलाएं जहां 10 रुपये में लोगों को खाना देती हैं, वहीं 15 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से इन महिलाओं को मार्केट कमेटी की ओर से वहन किया जाता है।


फसल सीजन में रोजाना बना रही 700 प्लेट खाना

नारी शक्ति समूह में पूनम, रेखा, ऊषा, नीलम, मीनाक्षी, नीलम, जीत कौर टीम के तौर पर कार्य कर रही हैं। पूनम रानी ने बताया कि वह 6 वर्ष से कैंटीन को चला रहे हैं और जब गेहूं और धान का सीजन होता है तो वह रोजाना करीब 600 से 700 प्लेट खाना बनाती हैं और बिना फसल सीजन के रोजाना 300 से 400 प्लेट खाना लगता है। रसोई का सारा खर्च उनका है। उन्होंने समूह को पंजीकृत करवाया था ताकि वह खुद का कार्य कर सकें। इसके बाद उनके समूह को कैंटीन अलॉट हुई और वह इस कैंटीन को चला रहीं हैं। यहां बैठने की व्यवस्था भी अच्छी है। टोकन कटने के बाद खाना दिया जाता है, जिसमें दो सब्जी, चावल और चार रोटियां दी जाती हैं, कैंटीन सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खुली रहती है।
विज्ञापन




नारी शक्ति समूह के अंतर्गत महिलाएं अटल किसान मजदूर कैंटीन को बेहतरीन तरीके से चला रही हैं। यह समूह 10 रुपये में प्रति प्लेट खाना देता है और 15 रुपये मार्केट कमेटी की ओर से महिलाओं को प्रति प्लेट के हिसाब से दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दलेल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी अंबाला शहर।

शहर के नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन में खाना बनाती महिलाएं। संवाद

शहर के नई अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन में खाना बनाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed