फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A friend had killed him in a quarrel

Ambala News: कहासुनी में दोस्त ने की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
A friend had killed him in a quarrel
अंबाला। परशुराम नगर की मंगला कॉलोनी में हुई 29 वर्षीय मोनिका की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी को सीआईए-1 की टीम ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान प्राथमिक पूछताछ में आरोपी जीरकपुर के बलटाना के हेममाजरा निवासी शेन आलम उर्फ सैम ने बताया कि रात को उनकी आपसी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

तभी उसने गला घोंटकर मौत के घाट उतारा था। बाद में वह मौके से फरार हो गया था। पति के साथ तलाक का केस चलने के कारण मोनिका के साथ दोस्ती चल रही थी। वह रात को घर आया था। हालांकि पुलिस ने अभी इसको लेकर पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन के रिमांड के दौरान हत्या करने के कारणों का पता चल सकेगा। प्रेम प्रसंग से भी मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, रविवार देररात को मंगला कॉलोनी में किराये के कमरे में रहने वाली मोनिका का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के नाक व मुंह से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे। दरअसल, मोनिका का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। एक बच्चा मोनिका तो दूसरा पिता के पास था। पांच अक्तूबर को पति बच्चों को घुमाने के लिए चंडीगढ़ लेकर गया था।

छह अक्तूबर को पति ने देखा था कि मोनिका घर पर मृत अवस्था में थी। मृतका की मां का आरोप है कि अज्ञात ने बेटी का गला घोंटकर हत्या की है। सूचना पाकर अंबाला सिटी सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महज 24 घंटे में ही सीआईए-1 की टीम ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed