फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A fraudster stole a gold bracelet from a man by promising him a reward.

Ambala News: इनाम देने की बात बोलकर व्यक्ति से सोने का कड़ा ठग ले गया शातिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A fraudster stole a gold bracelet from a man by promising him a reward.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। सिटी के अग्रसेन चौक के निकट एक्टिवा चालक सरस्वती कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सूद से दो युवक बातों में उलझाकर सोने का कड़ा ठग ले गए। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित राजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।


सिंघावाला स्थित सरस्वती कॉलोनी निवासी राजेश कुमार सूद ने बताया कि 5 अक्तूबर को सुबह घर से एक्टिवा आम्रपाली होटल जाने के लिए निकला था, जैसे ही वह अग्रसेन चौक पर कोर्ट रोड पुल की तरफ पहुंचा तो एक एक्टिवा सवार व्यक्ति ने हाथ दिखाकर रोक लिया। पहले तो पंचायत भवन का रास्ता पूछने लगा। तभी एक ओर व्यक्ति थैले में कुछ कागज की पर्ची लेकर आया। बोला कि आपको चार लाख रुपये का इनाम दूंगा। शातिर ने बातों में उलझाने के बाद सोने का कड़ा उतरवा लिया। अभी वह बातों में ही लगा हुआ था कि आरोपी कड़ा लेकर मौके से भाग गया। पीड़ित ने बताया कि सोने का कड़ा तीन तोला का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed