फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A dead body found in Mahavir park's pound

घर से डीएवी कॉलेज के लिए निकला था युवक, तालाब में मिला शव

Sat, 10 Aug 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
A dead body found in Mahavir park's pound
अंबाला सिटी। अंबाला कैंट निवासी एक युवक शुक्रवार सुबह अपने घर से अंबाला सिटी कॉलेज के लिए निकला था। मगर दोपहर को उसका शव शहर के महावीर पार्क में बने तालाब में बरामद हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अंबाला कैंट के बीसी बाजार निवासी 24 वर्षीय शुभम बंसल शहर के डीएवी कॉलेज में एमएससी सेंकेंड ईयर का छात्र था। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें महावीर पार्क से सूचना मिली कि पार्क के तालाब में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लिया और उसके आईडी कार्ड से उसकी शनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुभम हर रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे डीएवी कॉलेज के लिए निकला था। पुलिस चौकी - 3 के प्रभारी रमेश ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed