फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A dead body found in Gandhi ground in Ambala

गांधी ग्राउंड से मिला युवक का शव, पास खड़ी मिली बुलेट

Sat, 10 Aug 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
A dead body found in Gandhi ground in Ambala
अंबाला सिटी। फूड डिलीवरी करने वाली एक एजेंसी में कार्यरत युवक लवदीप सिंह की लाश शुक्रवार को गांधी ग्राउंड से बरामद हुई। वीरवार से ही 28 वर्षीय युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। गले में मिले आईकार्ड से उसकी पहचान हो पाई है। लवदीप की लाश से कुछ दूरी पर ही उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। जांच के दौरान लाश के पास से एक सीरिंज भी मिली है। शुरुआती रिपोर्ट में मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस नशीली दवा के ओवरडोज से युवक की मौत होने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

इंटों पर पड़ा मिला शव
कैंट की डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी के रहने वाले विक्रमजीत सिंह का बेटा लवदीप सिंह एक फूड डिलिवर करने वाली एजेंसी में डिलिवरी ब्वॉय था। पिता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि लवदीप काम के लिए वीरवार को घर से निकला था। घर से आने के बाद ही उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया। लवदीप पूरी रात घर नहीं आया। उसके परिजन उससे संपर्क करने का प्रयास करते रहे। उसे तलाशने की भी कोशिश की गई। परिजनों को सुबह ही लवदीप की लाश गांधी ग्राउंड में पड़े होने की सूचना मिली। लाश के पास से ही पुलिस को सफेद रंग का बुलेट भी मिला है। थोड़ी दूरी पर एजेंसी का बैग भी पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से एक सीरिंज और नशीली दवा की एक शीशी भी जब्त की है। पुलिस की मानें तो नशीली दवा के ओवरडोज की वजह से लवदीप की हालत बिगड़ गई होगी, जिसके कारण वह यहीं ईंटों पर गिर गया। जगह सुनसान होने के कारण किसी ने उसे नहीं देखा। इसी वजह से उसने यहीं दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह ही कुछ लोगों ने यहां युवक की लाश होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। जांच के दौरान पुलिस को युवक के शव पर गंभीर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
विज्ञापन

लवदीप की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। जांच में मौके से सीरिंज जब्त की है। एक शीशी भी मिली है। इसकी जांच करवाई जाएगी। खुद परिजनों ने भी यह बात स्वीकारी है कि बेटा गलत रास्ते पर चल रहा था। फिर भी दूसरे पहलुओं पर जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फाइनल रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed