फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A collision between two bulls caused chaos, with cars damaged and people fleeing for their lives.

Ambala News: दो सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, कार क्षतिग्रस्त तो जान बचाने को भागे लोग

Sun, 11 Jan 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 11 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A collision between two bulls caused chaos, with cars damaged and people fleeing for their lives.
छावनी में बकरा मार्केट चौक पर ​भिड़ते गोवंश। सोशल मी​डिया
अंबाला। छावनी में गलियों और मुख्य चौराहों पर बेसहारा गोवंश का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी के रिहायशी क्षेत्रों में इनकी बढ़ती संख्या अब लोगों की जान पर बन आई है। बारह क्रॉस रोड स्थित बकरा मार्केट चौक पर दो सांडों की हिंसक भिड़ंत ने न केवल राहगीरों की सांसें अटका दीं, बल्कि एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरा मार्केट चौक पर अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालक जहां के तहां रुक गए। इसी दौरान लड़ते हुए सांडों ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक महिला अपने बच्चों के साथ घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी। सांडों को अपनी ओर आता देख वह बदहवास होकर बच्चों के साथ घर की ओर भागी। इस अफरा-तफरी में उसका एक बच्चा भी पीछे छूट गया। सांड लड़ते हुए मासूम के बिल्कुल करीब से गुजर गए। गनीमत रही कि बच्चा उनकी चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद इलाके के लोग अभी भी दहशत के साये में हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीपक ने बताया, नगर परिषद की कार्यप्रणाली अब सीधे तौर पर सवालों के घेरे में है। परिषद की कार्रवाई केवल फाइलों और कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है। न तो अब तक शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए कोई ठोस अभियान चलाया गया और न ही प्रस्तावित गोशाला का निर्माण सिरे चढ़ सका है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अमित वर्मा ने बताया, गली-मोहल्लों में बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात के समय अंधेरे में यह पशु हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। शिकायत के बाद भी नगर परिषद की ओर से इन्हें हटाया नहीं जाता। हम घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। नगर परिषद को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed